Daily egg khane ke fayde: roz anda khane se kya hota hai?

डेली अंडा खाने के फायदे: रोज़ अंडा खाने से शरीर मजबूत होता है, दिमाग तेज़ रहता है और सेहत अच्छी रहती है।

क्या रोज़ अंडा खाना सही है? जानें फायदे और जरूरी जानकारी

Daily egg khane ke fayde

अंडा खाना आज कल सभी को अच्छा लगता है और ज्यादातर लोग अंडे को अपने नास्ते में लेते है। सही खान-पान से ही शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है। अंडा एक ऐसा पदार्थ है जिसे सुपरफूड भी बोलते है। रोज़ अंडा खाने से शरीर को बोहोत से  ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा अंडे खाने के फायदे और इससे रिलेटेड सभी बाते जो आपको पता होनी चाहिए। 

अंडा क्यों है सेहत के लिए ज़रूरी?

अंडे के दो पार्ट होते है एक वाइट और दूसरा येलो पार्ट वाइट पार्ट में फैट, सैत.फैट, कोलेस्ट्रॉल, कार्बोहायड्रेट ये सभ 0% होते है और जबकी इसमे प्रोटीन 4 ग्राम होता है और येलो पार्ट में फैट- 4.5 ग्राम, सैत.फैट- 1.6 ग्राम, कोलेस्ट्रोल- 184 mg, कार्बोहाइड्रेट- 0.5 ग्राम, प्रोटीन- 2.5 ग्राम  होता है। वेट कम करने में या बढ़ाने में अंडे बोहोत फायदे मंद होते है अंडे शरीर के वेट को नियंत्रित करने में बोहोत हेल्प करता है अंडे खाने से भूक भी कम लगती है लेकिन अंडे सही तरीके से खाने चाहिए अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आपको अंडे का बस वाइट पार्ट ही खाना है क्युकी येलो पार्ट में ज्यादा कोलेस्ट्रोल होता है और जो लोग gym जाते है और ज्यादा मेहनत करते है उनको पूरा अंडा खाना चाहिए अंडे खाने से आपका शरीर मजबूत बनता है और कमजोरी दूर होती है। अंडे में विटामिन A, D और B12 होते हैं, ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत रखने और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और हेल्दी फैट भी होता है, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

रोज़ अंडा खाने के फायदे

अंडे में कोलीन (Choline) नाम का पोषक तत्व होता है, जो दिमाग की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी होता है। इससे याददाश्त बेहतर होती है, सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता है और कंसंट्रेट बनाए रखने में मदद करता है। रोज़ अंडा खाने से पढ़ाई में ध्यान लगता है और दिमाग तेज़ रहता है, इसलिए यह बच्चों के लिए भी बोहोत जरुरी है।

वजन को घटाने में मदद करता है

अंडा वजन घटाने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है, जिससे पेट ज्यादा टाइम तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती। रोज़ नाश्ते में अंडा खाने से कैलोरी कंट्रोल रहती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

बालों और त्वचा के लिए बेस्ट 

अंडा बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसमें प्रोटीन और बायोटिन होता है ये बालों को मजबूत बनाते हैं, बाल झड़ने की दिक्कत को कम करता हैं और उन्हें चमकदार बनाते हैं। साथ ही अंडा त्वचा को पोषण देता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है। रोज़ अंडा खाने से प्राकृतिक सुंदरता आने लगती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

अंडा आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, ये आंखों को हैल्थी रखते हैं और अगर आंखे कमज़ोर है तो उन्हें ठीक करता है। रोज़ अंडा खाने से आंखों को फायदा मिलता है।

रोज़ अंडे खाने से हड्डियों मजबूत होती है

अंडा हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन D और कैल्शियम होता है , इससे हड्डियों को ताकत मिलती हैं और उनकी कमजोरी को दूर करते हैं। रोज़ अंडा खाने से जोड़ों के दर्द की दिक्कत भी ख़तम हो जाती है।

दिल की सेहत के लिए अच्छा रहता है 

अंडा दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे सही मात्रा में खाओगे तो इससे  शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और  दिल को हैल्थी रहता है। रोज़ 1 अंडा खाने से दिल पर बुरा असर नहीं पड़ता और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

रोज़ कितने अंडे खाने चाहिए?

एक नार्मल व्यक्ति के लिए रोज़ 1 से 2 अंडे खाना बोहोत है। जो लोग कसरत करते हैं या ज़्यादा मेहनत करते हैं, वो 2 से 3 अंडे खा सकते हैं। बच्चों के लिए रोज़ 1 अंडा काफी होता है।

लेकिन, अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल, कोई बड़ी बीमारी हो, तो अंडा खाने से पहले डॉक्टर से एक बार पूछ लेना।

किन लोगों को अंडा नहीं खाना चाहिए?

कुछ लोगों को अंडा नहीं खाना चाहिए या डॉक्टर की पूछने के बाद ही खाना:

जिन्हें अंडे से एलर्जी हो अंडा खाने से खुजली, उल्टी या सांस की दिक्कत भी हो सकती है।

जिनका कोलेस्ट्रॉल बहुत ज़्यादा हो – ऐसे लोगों को अंडे की ज़र्दी नहीं खानी और एक बार डॉक्टर से पूछो। 

जिन को दिल की कोई भी दिक्कत हो – अंडा खाने से पहले डॉक्टर से पूछना बहोत ज़रूरी है।

पेट की कोई दिक्कत हो – जैसे गैस, एसिडिटी या पाचन की दिक्कत ज्यादा हो और अगर लिवर की कोई दिक्कत हो तो बिलकुल मत लेना डॉक्टर से जरूर बात करो।

अगर अंडा खाने के बाद शरीर में कोई दिक्कत होने लगे तो इसे खाना बंद कर देना  और डॉक्टर से सलाह जरूर लेना वरना दिक्कत हो सकती है।

Read more

Lahsun Khane Ke Kya Fayde Hain?

निष्कर्ष

अंडा एक सस्ता और सबसे बेस्ट पौष्टिक आहार है, जो शरीर को ताकत देने, दिमाग तेज़ करने और बॉडी बनाने में हेल्प करता है। रोज़ सही मात्रा में अंडा खाने से वजन नियंत्रित रहता है, हड्डियाँ मजबूत रहती हैं और दिल भी हैल्थी रहता है। लेकिन, जिन लोगों को अंडे से एलर्जी या कोई बीमारी हो, उन्हें डॉक्टर से एक बार जरूर पूछने के बाद ही अंडा खाना । अगर सही तरीके से अंडे खाओगे तो ये आपके लिए बोहोत बढ़िया रहेगा और अंडे को उबालकर ही खाना।

FAQ 

1. क्या रोज़ अंडा खाना सही है?

हाँ, अगर अंडा सही मात्रा में खाओ तो यह पूरी तरह सुरक्षित और सेहत के लिए बढ़िया  होता है।

2. क्या अंडा खाने से वजन बढ़ता है?

नहीं, अगर सही मात्रा में अंडा खाओ तो वजन नहीं बढ़ेगा, बल्कि इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन येलो पार्ट बिलकुल मत खाना।

3. अंडे का सफेद भाग अच्छा होता है या पीला वाला ?

दोनों ही बढ़िया होते हैं, लेकिन अंडे के पीले भाग में ज्यादा पोषक तत्व होते है।

4. क्या रात में अंडा खाना सही है?

रात में अंडा खाना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन ज्यादा देर खाओगे या ज़्यादा अंडे ख़ालिये तो दिक्कत हो सकती है तो कोसीस करना ज्यादा लेट मत खाना और 1 से 2 ही खाना बस।

5. क्या उबला अंडा ज्यादा फायदेमंद होता है?

हाँ, उबला हुआ अंडा सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें तेल कम होता है और पोषक तत्व सही रहते हैं।


Hello, my name is Ajay Panchal. I have skills in SEO, and this is my health blog where I share helpful information and guide you to stay healthy

Post a Comment

NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...