ज्यादा मीठा खाने से क्या होता है? शरीर में क्या नुकसान होता है
आज में मीठा आपके शरीर में कितनी दिक्कत कर सकता है चीनी आज कल सभी लोग खाते हैं हर किसी के नशो में चीनी दौड़ रही है चीनी अच्छी तो लगती है। इससे आपका मूड तो अच्छा हो जा है लकिन कुछ टाइम बाद जब शुगर लेवल डाउन हो जाता है तो आप डाउन होने लगता है। तो ये मूड चेंज शुगर का सबसे बड़ा इफ़ेक्ट है तो आपके दिमाग पर पड़ता है और रिसर्च में पता चला है। ज्यादा चीनी खाने से डिप्रेशन के चांस बढ़ जाते है और ज्यादा चीनी खाने से प्रोटीन फाइवर को डैमेज करता है और आपके कोलेजन को भी डैमेज करता है जिससे आपक ज्यादा बूढ़े होने लगते है और आज कल चाय में ज्यादा चीनी, मिठाई, केक, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और जितने भी पैकेट वाले फूड होते है उनमें बोहोत ज्यादा शुगर होता है और ये आपके शरीर के लिए बोहोत खतरनाक है। में इस ब्लॉग में सभी चीजों को कवर करूँगा शुगर से और क्या दिक्कत हो सकती है और इससे कैसे बचे।
ज्यादा मीठा खाने से और क्या नुकसान होता है
1. वजन जल्दी बढ़ने लगता है
ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ज्यादा कैलोरी जमा हो जाती है फिर ये फैट में बदल जाती है। इससे पेट और कमर पर चर्बी बढ़ने लगती है और मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है।
2. डायबिटीज (शुगर) का खतरा बढ़ता है
लगातार ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। जब शरीर में बार-बार शुगर आने लगता है,तो इंसुलिन हार्मोन उसे कंट्रोल नहीं कर पाता इसी वजह से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
3. दांत खराब हो जाते हैं
ज्यादा मीठा खाने से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने लगते है, ये दांतों में कीड़ा लगने, कैविटी और मसूड़ों की दिक्कत बढ़ा देते है। बच्चों में यह ज्यादा होने लग गया है।
4. दिल की बीमारियां
ज्यादा शुगर खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी और भी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
5. पेट और पाचन की दिक्कत
ज्यादा मीठा खाने से गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच की दिक्कत ज्यादा हो सकती है। इससे पेट हमेशा भारी लगता है।
6. थकान और कमजोरी
मीठा खाने से थोड़ी देर के लिए एनर्जी तो मिल जाती है, लेकिन बाद में एकदम से थकान और सुस्ती महसूस होती है। इससे काम करने की क्षमता कम होने लगती है।
7. स्किन की दिक्कत
ज्यादा शुगर लेने से पिंपल्स, मुंहासे और स्किन जल्दी बूढ़ी होने लगती है। चेहरे की चमक भी धीरे-धीरे कम हो सकती है क्युकी शुगर कोलेजन को डैमेज करदेता है।
8. फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है
liver disease दो टाइप का होता है पहला शराब पिने से होता है दूसरा पीना शराब के होता है ये disease ज्यादा शुगर खाने से होता है।
कितना मीठा खाना चाहिए ?
स्टडीज के अनुशार 6 चम्मच से ज्यादा नहीं खाने चाहिए फीमेल को और मेल को 9 चम्मच और अगर आप फल भी खाते रहते हो तो आपको चीनी और भी कम कार्डेनि है क्युकी फलो में नेचुरल शुगर होता ही है और उपर से चीनी खाना सही नहीं है।
ज्यादा मीठा खाने से कैसे बचें?
चाय-कॉफी में कम चीनी लो और चीनी की जगहे गुड़ या सक्कर को यूज़ करो।
1. कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले जूस से दूरी रहो
2. फल खाने के बाद मीठा मत खाओ
3. रोज एक्सरसाइज या वॉक जरूर करो
शुगर छोड़ने के फायदे
शुगर जहर से कम नहीं है ये हमारी बॉडी को अंदर ही अंदर ख़तम करते रहता है एक रिसर्च में पता चला है रोज़ एक कैन कोला पिने से आपको हार्ट डिजीज होने का रिस्क 30% तक बढ़ जाता है क्युकी बस 1 कोला के अंदर 9 चम्मच शुगर होता है और शुगर छोड़ना सिगरेट और अल्कोहल छोड़ने से भी ज्यादा मुश्किल होता है क्युकी ये दिमाग में एडिक्शन सेंटर्स को एक्टिवटे कर देता है जो सिगरेट और अल्कोहल करते है लेकिन अगर आप सिर्फ 15 दिन शुगर खाना छोड़दे तो आपकी बॉडी में अच्छे बदलाव देखने को मिलेगा
जब आप शुगर छोड़ोगे तो आपको 3 से 4 दिन में आपके लिए बोहोत मुश्किल होंगे इस टाइम आपके सर में दर्द, मूड स्विंग्स, और ज्यादा गुस्सा भी आ सकता है लेकिन कुछ टाइम बाद आपको रिलेक्स मिलने लगेगा फिर आपको इसका फायदा मिलने लगेगा।
पेट की दिक्कत ठीक होने लगेगी
चीनी कम या बंद करने पर पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है। पेट हल्का महसूस होने लगता है, गैस की दिक्कत कम होती है और खाना आसानी से पचने लगता है।
हार्ट हेल्दी रहता है
सबसे बड़ा फायदा आपके दिल पर दबाव कम पड़ता है। मीठा छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है, इससे हार्ट सही तरीके से काम करने लगता है और आपकी हार्ट हेल्थ धीरे-धीरे बेहतर होने लगती है।
स्किन में कोलेजन बढ़ने लगता है
मीठा बंद करने से स्किन में कोलेजन बढ़ने लगता है, जिससे त्वचा ज्यादा टाइट, स्मूद और हेल्दी दिखती है। इससे झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक आने लगती है।
15 दिन मीठा छोड़ने से आपकी बॉडी अंदर और बहार से साफ हो जाएगी और आप जवान रहेंगे।
Read more
निष्कर्ष
कभी-कभी मीठा खाना बुरा नहीं है, लेकिन रोज और ज्यादा मीठा खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप चीनी को धीरे धीरे बंद कर देनी चाहिए आप गुड़ और सक्कर का यूज़ करो जादात्तर और अगर आपको जवान रहना है और मिबारियो से बचना है तो आपको मीठा खाना बंद करना पड़ेगा। अगर आपको कोई दिक्कत या कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते है।
FAQ
Q1. मीठे खाने की आदत कैसे कम करें?
फल खाओ, पानी ज्यादा पिएं और प्रोसेस्ड फूड को बंद करदो।
Q2. मीठा छोड़ने से वजन कम होता है क्या?
बिलकुल, मीठा कम करने से बोहोत कैलोरी कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
Q3. मीठा छोड़ने पर सिरदर्द या चक्कर आ सकता है?
शुरुआत में कुछ लोगों को थोड़ा सिरदर्द या कमजोरी हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों में येअपने आप ठीक हो जाता है।
Q4. क्या चीनी छोड़ने से एनर्जी कम होती है?
नहीं, शुरु में ऐसा लग सकता है, लेकिन बाद में शरीर नेचुरल तरीके से ज्यादा एनर्जी आने लगती है।
Q5. क्या चीनी छोड़ने से नींद अच्छी आती है?
बिलकुल, चीनी कम करने से हार्मोन बैलेंस होने लगते है और नींद की क्वालिटी अच्छी है।
.webp)
.webp)



.jpg)


