Raat ko dudh peene se kya hota hai || जानिए इसके फायदे और नुकसान

रात को दूध पीने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे, नुकसान और सही समय। क्या रात का दूध नींद, हड्डियों और सेहत के लिए फायदेमंद है?

रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान: सही समय और सही तरीका

Raat ko dudh peene se kya hota hai

रात को दूध पीना हमारी भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में बहुत पुरानी आदत है। बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि सोने से पहले दूध पीना शरीर के लिए बोहोत अच्छा रहता है। बोहोत लोगो को दूध लेने से दिक्कत हो जाती है ऐसा इसलिए नहीं होता की दूध में ही दिक्कत है या कमी है ऐसा इसलिए होता है क्युकी ज्यादातर लोग दूध गलत तरीके से लेते है, इसके बोहोत फायदे भी और कुछ नुकशान भी, आज इस आर्टिकल में बताऊंगा रात को दूध पीने के फायदे, नुकसान और सही टाइम के बारे में।

रात को दूध पीने के फायदे

1. नींद अच्छी आती है

रात को दूध पीने से नींद जल्दी और अच्छी आती है। क्युकी दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, ये दिमाग को शांत करता है और इससे नींद अच्छी आती है।

जिन लोगो को रात में नींद नहीं आती, उनके लिए दूध फायदेमंद हो सकता है।

2. हड्डियाँ मजबूत होती हैं

दूध में कैल्शियम और विटामिन D अच्छी मात्रा में होता है। रात को दूध पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं और इससे जोड़ों की दिक्कत भी कम हो सकती है।

3. मांसपेशियों की रिकवरी में मदद

दिनभर की थकान के बाद रात को दूध पीने से muscles  को आराम मिलता है। इसमें जो प्रोटीन होता है वो शरीर की रिकवरी में मदद करता है, खासकर जो लोग मेहनत या एक्सरसाइज करते हैं उनके लिए सबसे बढ़िया रहेगा।

4. पाचन तंत्र को आराम मिलता है 

गुनगुना दूध पीने से पेट को आराम मिलता है और गैस, जलन या कब्ज की दिक्कत ठीक होने लगती है।

5. इम्यूनिटी बूस्ट होती है

दूध में जो पोषक तत्व होते है वो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बूस्ट करने में मदद करते हैं, इससे आप बीमार नहीं होंगे।

रात को दूध पीने के नुकसान

दूध फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

1. गैस और एसिडिटी 

जिन लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है, उन्हें रात में दूध पीने से गैस, भारीपन या एसिडिटी हो सकती है तो तुम लोग रात को दूध को मत पीना।

2. सर्दी-खांसी बढ़ सकती है

कुछ लोगों में रात को दूध पीने से कफ (बलगम) बढ़ जाता है, जिससे सर्दी-खांसी या गला खराब हो सकता है।

3. वजन बढ़ने की दिक्कत 

अगर आप ज्यादा मात्रा में फुल क्रीम दूध पीते हो और फिजिकल एक्टिविटी कम करते हो, तो वजन बढ़ सकता है।

4. ठंडा दूध नहीं लेना चाहिए 

जो लोग दूध को ठंडा पीते है तो इसकी वझे से दूध  हजम होने की क्वालिटी वो कम हो जाती है और इससे दूध भारी लगने लगता है पेट में दूध पचने  में दिक्कत हो जाती है तो कभी भी दूध को ठंडा नहीं पीना चाहिए।

5. दूध के साथ fruite नहीं लेना चाहिए  

जो लोग दूध के साथ fruite लेते है बोहोत लोग होते है जो fruite के साथ दूध लेते है आयुर्वेद के हिसाब से आपको कोई भी फ्रूट को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए इससे आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम पर लोड पड़ता है और इससे आपको गैस, अपच, ब्लोटिंग की दिक्कत भी हो सकती है लकिन फ्रूट आपको खाना अच्छा लगता है तो बस दो ही ऐसे फल है जो आप ले सकते हो आम और केला लकिन इसके साथ कोई शुगर या क्रीम वगेरा ऐड मत करना इससे आपका वेट बढ़ सकता है। 

दूध पिने में गलती जो सब लोग करते है 

सबसे ज्यादा लोग दूध में चीनी डालकर लेते है दूध के अंदर चीनी डालने से कैलोरीज बोहोत ज्यादा बढ़ जाती है और साथ ही कुछ केमिकल भी आजाते है दूध में जो शुगर में होते है जितने भी रिफाइंड शुगर होते है ये सभ केमीकल से बनती है इससे आपको बचना चाहिए मैंने इसपे एक आर्टिकल भी लिखा है जिसमे मैंने बताया है ज्यादा मीठा खाने से क्या होता है ये आप पढ़ सकते है। दूध के अंदर नेचुरल शुगर होता है तो इसमे अलग से मीठा डालने की जरुरत नहीं है लकिन नहीं पि पाओ तो आप थोड़ा सक्कर ले सकते हो और कभी भी दूध के साथ नमक वाली चीज़ नहीं लेनी चाहिए कोई चिप्स  लगता है कोई नमकीन,या बिस्कुट खाने लगते है तो इनसे आपकी बॉडी में दिक्कत हो सकती है और इससे digestion में दिक्कत हो सकती है। 

दूध कब और कैसे पीना चाहिए 

दूध को रात सोने से पहले पीना चाहिए इससे रात को हमारी बॉडी में जो डाइजेस्टीव एंजाइम्स होते है जो दूध को हजम करते है वो शाम को ज्यादा एक्टिव रहता है और दूध को हमेशा गर्म करके ही पीना चाहिए और बैठकर पीना चाहिए।  

Read more

Daily egg khane ke fayde

निष्कर्ष 

रात को दूध पीने से नींद अच्छी आती है, हड्डियाँ मजबूत होती हैं और शरीर को आराम मिलता है। लेकिन अगर आपको दूध से गैस, कफ या पेट की कोई भी दिक्कत  होती है, तो इसे रात में पीना बंद करदो या सोने से एक घंटे पहले पियो फिर वॉक करो 20 से 30 मिनट।

सही मात्रा और सही तरीके से दूध पियोगे तो आपकी सेहत सही रहेगी अगर कोई भी दिक्कत हो या कुछ पूछन हो तो कमेंट में पूछ सकते हो। 

FAQ 

1. क्या रोज रात को दूध पीना सही है?

हाँ, अगर दूध आपको सूट करता है तो रोज पी सकते हैं।

2. क्या डायबिटीज में रात को दूध पी सकते हैं?

हाँ, लेकिन चीनी मत डालना आप शहद ले सकते हो उसमे।

3. क्या बच्चों को रात में दूध देना चाहिए?

हाँ, बच्चों के लिए रात का दूध बोहोत जरुरी है बॉडी डेवलपमेंट के लिए 

4. क्या रात को दूध पीने से गैस बनती है?

कुछ लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है, जिससे गैस या पेट भारी लग सकता है। ऐसे लोग को दूध में हल्दी या इलायची मिलाकर पीना चाहिए।

5. रात को दूध पीने का सबसे सही समय क्या है?

सोने से 30–45 मिनट पहले गुनगुना दूध पीना सबसे बढ़िया रहेगा।

Hello, my name is Ajay Panchal. I have skills in SEO, and this is my health blog where I share helpful information and guide you to stay healthy

Post a Comment

NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...