क्या आप जानते हैं कि किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए, इसका असर सीधे हमारे दिमाग और शरीर पर पड़ता है? भारतीय संस्कृति, वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद में सोने की दिशा को बहुत जरुरी माना गया है।
इस ब्लॉग में मैं बताऊंगा कि किस तरफ सिर करके सोना सबसे अच्छा रहेगा और कौन-सी दिशा में लेटने से दिक्कत हो सकती है और सही दिशा में सोने से क्या फायदे मिलते हैं।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से किस तरफ सिर करके सोना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के हिसाब से सही दिशा में सोने से आपके जीवन में अच्छी एनर्जी आती है और हेल्थ अच्छी रहती है।
1.दक्षिण दिशा (South) – सबसे अच्छा
अगर आप दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोते हो, तो यह सबसे अच्छा माना जाता है।
इसके फायदे:
1. गहरी और अच्छी नींद आती है
2. दिमाग शांत रहता है
3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
4. स्ट्रेस कम होता है
यह दिशा बच्चों और बुजुर्गों और जिनको बीपी ज्यादा रहता है उनके लिए ज्यादा सही रहता है।
पूर्व दिशा ज्ञान और एनर्जी के लिए अच्छा है
पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना भी सही रहेगा।
फायदे:
1. याददाश्त तेज होती है
2. पढ़ाई और कंसन्ट्रेट अच्छा होता है
3. सकारात्मक सोच बढ़ती है
स्टूडेंट्स के लिए इस दिशा में लेटने से फायदा होगा।
उत्तर दिशा में सिर करके क्यों नहीं सोना चाहिए?
वास्तु और आयुर्वेद दोनों के हिसाब से उत्तर दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना जाता है।
इसके नुकसान:
1. नींद सही से नहीं आती
2. सिर दर्द और बेचैनी हो सकती है
3. स्ट्रेस बढ़ सकता है
हार्ट और ब्लड फ्लो पर नकारात्मक असर पड़ता है
इसकी वजहें यह है कि पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्तर-दक्षिण दिशा में होता है, जिससे शरीर में जो ब्लड होता है उसमे जो आयरन होता है वो पृथ्वी का चुंबकीय सक्ति अट्रैक्ट करता है और आयरन को सर पर चढ़ा देता है इसकी वजहे से जब आप सो के उठते हो तो सर भारी सा लगता है और शरीर में दर्द होता है।
पश्चिम दिशा नार्मल दिशा है
पश्चिम दिशा में सिर करके सोना न तो अच्छा माना जाता है और न ही बुरा।
इसका असर:
1. नींद तो ठीक आती है लेकिन आलस्य बढ़ सकता है
2. काम में सुस्ती महसूस हो सकती है
3. अगर आपके पास दूसरा option न हो, तो इस दिशा में लेट सकते हो।
4. आयुर्वेद के हिसाब से सोने की सही दिशा
आयुर्वेद के अनुसार शरीर में एनर्जी का प्रवाह सही रखने के लिए दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर करके सोना सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर और दिमाग का बैलेंस बना रहता है और नींद भी अच्छी आती है।
किसे कौन-सी दिशा में सोना चाहिए?
1. स्टूडेंट्स को पूर्व दिशा
2. जिसे बीपी या हार्ट की दिक्कत हो उनको दक्षिण दिशा में
3. बुजुर्ग को दक्षिण दिशा
4. नार्मल व्यक्ति को दक्षिण या पूर्व दिशा में
सही दिशा में लेटने के फायदे
1. अच्छी और गहरी नींद आती है
2. दिमाग शांत रहता है
3. याददाश्त और कंसन्ट्रेट बढ़ता है
4. स्ट्रेस, थकान और चिड़चिड़ापन कम होता है
Read more
yoga sequences for improving flexibility and posture in Delhi
निष्कर्ष
अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद अच्छी हो, दिमाग शांत रहे और दिनभर एनर्जी बनी रहे, तो दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर करके सोना सबसे अच्छा होता है। छोटी-सी आदत में बदलाव आपके हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकता है।
FAQ
Q1. क्या उत्तर दिशा में सिर करके सोना सच में नुकसानदेह है?
हाँ, वास्तु और आयुर्वेद के हिसाब से ये हेल्थ के लिए सही नहीं होता।
Q2. बच्चों को किस दिशा में सिर करके सुलाना चाहिए?
बच्चों को पूर्व या दक्षिण दिशा में सिर करके सुलाना बेहतर होता है।
Q3. क्या दिशा बदलने से नींद में फर्क पड़ता है?\
जी हाँ, सही दिशा में सोने से नींद पर अच्छा असर पड़ता है।
Q4. प्रेग्नेंट लेडीज को सोने की दिशा का ध्यान रखना चाहिए
हाँ, प्रेग्नेंट लेडीज को भी दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा माना जाता है, साथ ही बाईं करवट सोना भी फायदेमंद होता है।
Q5. सोते समय पैरों की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए।
अगर सिर दक्षिण में हो तो पैर उत्तर की ओर ही होंगे, तो ये वास्तु के हिसाब से सही माना जाता है।
.webp)