शरीर में विटामिन D की कमी के कारण, लक्षण और बढ़ाने के असरदार उपाय
हेलो दोस्तों आज मैं बताऊंगा विटामिन d के बारे में इसे कैसे खाये या कैसे बढ़ाये सब कुछ, बोहोत से लोगो को ये पता ही नहीं है की उनके अंदर विटामिन d की कमी है और इसकी वजह से लोग परेशान रहते है अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो थकान, हड्डियों में दर्द और बार-बार बीमार पड़ने की दिक्कत हो सकती हैं।तो इस ब्लॉग में मैं सारी चीजे बताऊंगा
Vitamin D क्या है और क्यों जरूरी है?
Vitamin D एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है ये बॉडी में कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है और बिमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
1. Vitamin D की कमी के लक्षण
हर टाइम थकान होना ज्यादातर लोगो को लगता है थकान बस खाना कम खाने की वजह से या नींद की या ज्यादा काम करने की वजह से हो रहा है लेकिन उनको पता ही नहीं चलता की ये ज्यादातर विटामिन d की कमी से होता है
2. बार बार बीमार पड़ना
अगर आप बार बार बीमार पड़ जाते हो तो ये भी विटामिन d की वजह से होता है क्युकी विटामिन d हमारे इम्यून सिस्टम के सही से फंक्शनिंग के लिए बहुत ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होता है
3. हड्डिया कमज़ोर होना
विटामिन d कैल्शियम को अब्जॉप्शन के लिए बोहोत जरुरु होता है अगर इसकी कमी होती है तो हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है और बोन मास की डेंसिटी कम हो जाती है और इससे हमारे जोड़ो में दर्द रहता है और रीद की हड्डी में भी दर्द हो सकता है
4. डिप्रेशन की दिक्कत
जिनको विटामिन d की कमी होती है उनमें डिप्रेशन होने के चांस बढ़ जाते है और इसके साथ आपका बलूडस प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है
अगर आपको ये सब लक्षण देखने को मिलते है तो 90% चांस है की आपके अंदर विटामिन d की कमी हो रही है
Vitamin D बढ़ाने के लिए क्या खाएं ?
1. मछली
सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियों में Vitamin D बहुत अच्छी मात्रा में होता है।
हफ्ते में 2–3 बार खाने से बहुत फायदा मिलता है।
2. अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी Vitamin D का अच्छा स्रोत है।
रोज़ 1 अंडा खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलते है।
3. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही और पनीर में Vitamin D और कैल्शियम दोनों ही होते हैं।
सुबह या रात में दूध पीना फायदेमंद होता है।
4. मशरूम
मशरूम एक वेजिटेरियन सोर्स है जिसमें Vitamin D होता है।
धूप में सुखाके खाओगे मशरूम तो ज्यादा फायदेमंद होंगे आप के लिए।
5. फोर्टिफाइड फूड्स
आजकल बाजार में Vitamin D से फोर्टिफाइड चीजें मिलती हैं जैसे:
1. फोर्टिफाइड दूध
2. फोर्टिफाइड सीरियल
3. फोर्टिफाइड जूस
4. कॉड लिवर ऑयल
यह Vitamin D का बहुत अच्छा स्रोत है।
लेकिन डॉक्टर से जरूर पुछले।
Vitamin D बढ़ाने का सबसे आसान तरीका – धूप
बस फ़ूड से विटामिन d की कमी को पूरा कर सकता इसलिए नेचुरल विटामिन d के लिए sun light सबसे अच्छा होता है आपको रोज कम से कम 1 घंटा धूप में बैठना चाहिए
सुबह 7 से 10 बजे तक की धूप सही रहेगी
30 मिनट से 1 घंटे कम से कम
पूरी बॉडी पर धूप लेना
विटामिन D की सबसे अच्छी दवाई कौन-सी है?
Vitamin D3 (Cholecalciferol) विटामिन D की सबसे अच्छी दवाई है। क्योंकि यही फॉर्म बॉडी में सबसे अच्छे से absorb होती है।
Vitamin D3 की अच्छी दवाइयाँ
लेकिन दवाई लेने से पहले डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।
1. Uprise D3
60,000 IU हफ्ते में 1 बार लेते है
2. Calcirol
Vitamin D3 drops / capsules बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ही बढ़िया है
3. D-Rise
Capsule या sachet जल्दी Vitamin D बढ़ाने के लिए
4. Tayo 60K
Vitamin D3 capsule
डॉक्टर बोहोत prescribe करते हैं
5. Vitamin D की दवा कैसे लें?
ज्यादातर 60,000 IU हफ्ते में 1 बार 6–8 हफ्तों तक खाने के बाद ले सकते हो (दूध या फैट वाली चीजों के साथ)
डोज इस बात पर डिपेंड करती है कि शरीर में विटामिन D की कितनी कमी है।
जरूरी चेतावनी ये ध्यान रखना
टेस्ट किये बिना ज्यादा Vitamin D लेने से दिक्कत भी हो सकती है
Overdose से nausea, उलटी और kidney में भी दिक्कत हो सकती है इसलिये नेचुरल विटामिन डी ही सबसे अच्छा रहता है
इसलिए एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लेना।
Read more
निष्कर्ष
अगर आप सर्च करते रहते हैं Vitamin D बढ़ाने के लिए क्या खाएं, तो आप सही जगह आये हो विटामिन d के लिए मछली, अंडा, दूध, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स को सुबह जरूर ले अपनी डाइट में। साथ ही रोज़ थोड़ी धूप लो। अपनी खाने पीने की आदत सही करो और योगा करो इन्ह सभ चीजों को करने से Vitamin D की कमी आसानी से दूर की जा सकती है।
FAQ
1. क्या रोज़ विटामिन D की गोली लेनी चाहिए?
नहीं, ज़्यादातर हफ्ते में 1 बार 60,000 IU ले सकते हो।
2. क्या बच्चों को भी विटामिन D की दवाई दे सकते है?
हाँ, लेकिन बच्चों के लिए अलग डोज होती है, जो डॉक्टर बताते हैं।
3. विटामिन D की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए?
विटामिन D की कमी में ज़्यादा चाय-कॉफी, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, ज्यादा मीठा और शराब ये सब बिलकुल मत लेना, क्योंकि ये विटामिन D के असर को कम कर देता हैं।
4. Vitamin D की कमी से कौन से रोग होते है?
Vitamin D की कमी से हड्डियाँ कमजोर होती हैं, बच्चों में रिकेट्स, बड़ों में ऑस्टियोमलेशिया, muscle कमजोर और जोड़ों में दर्द हो सकता है।


