कम उम्र में बाल सफेद क्यों हो रहे हैं? कारण और बचाव के तरीके
आजकल बोहोत लोगों के बाल पहले से जल्दी सफेद होने लगे हैं। पहले ये दिक्कत आमतौर पर 40–50 साल की उम्र में ही होती थी, लेकिन अब 18–25 साल के युवाओं में भी होने लगी है ये। इसके वजह है गलत खान-पान, ज्यादा स्ट्रेस लेना और बोहोत लोग ऐसे होते है जो Gel या Wax से अपने बाल को खराब कर लेते है और फ़िल्टर का पानी पिने से भी ये दिक्कत होती है फिलटर पानी पिने से हमें सारे न्यूट्रीएंस नहीं मिल पाते जो हमारे लिए जरुरी है
इस ब्लॉग में मैं बताऊंगा कि बाल जल्दी सफेद क्यों होते हैं, और इसे कैसे रोके।
कम उम्र में बाल सफेद होने के मुख्य कारण
1. पोषण की कमी
शरीर में Vitamin B12, Iron, Copper और Protein की कमी से बालों का रंग जल्दी उड़ने लगता है।
2. ज्यादा तनाव लेना
लगातार तनाव और नींद की कमी से Melanin hormone पर असर पड़ता है, जिससे बाल सफेद होते हैं।
3. गलत खान-पान
जंक फूड, ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
4. केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स
ज्यादा शैम्पू, हेयर जेल और केमिकल डाई को इस्तेमाल करने से बालो को नुकसान होता है।
5. जेनेटिक कारण
अगर माता-पिता के बाल कम उम्र में सफेद हुए हैं, तो ये दिक्कत आपको भी हो सकती है।
6. ज्यादा पोल्लुशन
अगर आप दिल्ली जैसे शहर में रहते हो या ऐसी जगह रहते हैं जहाँ पॉल्यूशन ज्यादा होता है, तो इसका सीधा असर आपके बालों पर पड़ता है। हवा में मौजूद धूल, धुआं और केमिकल्स फ्री रेडिकल्स को बढ़ाते हैं, जो बालों में मौजूद मेलानिन (Melanin) को नुकसान पहुंचाते हैं। मेलानिन कम होने से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।
बाल सफ़ेद होने के साइंटिफिक कारण
हमारे बालो के जड़ में जो melanocyte cells होते है ये जब कम काम करती है इसकी वजह से बाल सफेद होने लगते है, melanocyte cells एक ऐसी सेल्स है जो मेलानिन नाम के एक पिंगमेंट को बनाती है और ये पिंगमेंट हमारे बालो को कलर देता है।
बाल सफ़ेद होने के कुछ आयुर्वेद कारण
हमारी बॉडी में जो तीन दोष होते है मतलब वात, पित्त और कफ में अगर कोई इंबैलेंस हो जाता है खासकर पित्त दोष बढ़ जाता है तो इसकी वजह से बाल सफेद होते है।
कम उम्र में बाल सफेद होने से कैसे रोकें?
1. डाइट सही करो
2. अपने खाने में ये चीजें जरूर लो:
3. हरी सब्जियां
4. आंवला
5. काले तिल
6. दूध और दही
8. बादाम और अखरोट
इन चीजें से बाल अंदर से मजबूत होते हैं।
आंवला का नियमित सेवन करें
1, आंवला बालो को मजबूत रखता है रोज 1 आंवला खाओ
2. आंवला जूस पियो
3. आंवला के तेल से सिर पर मालिश करो
नारियल तेल + करी पत्ता
1. करी पत्ता Melanin को बढ़ाने में मदद करता है।
2. नारियल तेल गर्म करें उसमें करी पत्ता डालें ठंडा करके हफ्ते में 2 बार लगाएं
स्ट्रेस कम करें
1. रोज 7–8 घंटे की नींद लो
2. योग और एक्सरसाइज करो
3. मोबाइल और स्क्रीन को कम यूज़ करो
4. तनाव कम होगा तो बालों की दिक्कत भी कम होगी।
केमिकल डाई मत लगाओ
बार-बार हेयर कलर करने से बाल जल्दी सफेद होते है और इससे बाल कमजोर भी हो जाते हैं।
अगर लगाना ही है तो नेचुरल मेहंदी को लगाओ।
घरेलु नुस्का ये बालो के लिए बोहोत फायदेमंद होगा
आमला और भ्रह्मी दोनों ही बालो के बोहोत बढिया है और आपके बालो को मजबूत करने के साथ बालो के नेचुरल कलर को भी निखारता है इस रेमेडी के लिए आपको आमला और भ्रह्मी दोनों के पाउडर को लेके बराबर करके अच्छे से मिलाके एक जगह स्टोर करके रखना फिर इस मिक्सचर मेंसे आपको 5 ग्राम पाउडर गुनगुने पानी साथ मिलाके पीना है शुबहा रोज खली पेट इसे लेने से आपकी में जो पित्त दोष बढ़ जाता है वो कम हो जाता है और ये बालो की जड़ो को मजबूत करता है और बालो को जल्दी सफेद होने से रोकेगा
क्या सफेद बाल दोबारा काले हो सकते हैं?
अगर बाल पोषण की कमी या लाइफस्टाइल की वजह से सफेद हुए हैं, तो अगर आप ये रेमेडी जो मैंने बताई है वो यूज़ करोगे तो उससे आपके बाल ठीक हो सकते है।
लेकिन अगर आपके बाल सफेद जेनेटिक की वजह से हुए है तो बाल पूरी तरह काले होना मुश्किल होता है।
Read more
निष्कर्ष
अगर आप भी ये रेमेडी जो मैंने बताई है इसे यूज़ करने वाले हो तो ये बात हमेशा याद रखना दिखाई देने वाला रिजल्ट में थोड़ा वक्त लगता है इसलिए थोड़ा पेशेंस रखना और इसे रेगुलर करना तभी रिजल्ट मिलेगा और अगर आपके बाल पहले से ही सफेद हो चुके है तो उनको दुबारा वापस से काला होना बोहोत मुश्किल है कोई भी इलाज ट्रीटमेंट बालो को सफेद होने से पहले बचा सकता है या अगर बाल सफेद होना शुरू ही हुए है तो ठीक हो सकते है लकिन लेकिन पहले से ही सफेद हुए बाल को दुबारा नेचुरल काला नही किया जा सकता
FAQ
1. कौन सा तेल लगाने से बाल सफेद नहीं होते हैं?
आंवला तेल, भृंगराज तेल और नारियल तेल (करी पत्ता के साथ) बालों के लिए बोहोत बढ़िया है ये बाल को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद करते हैं।
2. कम उम्र में बाल सफेद होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
गलत खान-पान, पोषण की कमी, तनाव, नींद पूरी न होना और ज्यादा पॉल्यूशन – ये सभी कम उम्र में बाल सफेद होने के मुख्य कारण हैं।
3. कम उम्र में सफेद बाल हो जाए तो क्या करें?
कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे पोषण की कमी, ज्यादा स्ट्रेस, पॉल्यूशन या जेनेटिक कारण हो सकते हैं। कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन सही डाइट, स्ट्रेस कम करना और तेल से मालिश करना ये आपके लिए सही रहेगा इससे सफेद रुक जायेंगे।
4. बालों को पॉल्यूशन से कैसे बचाएं?
बाहर जाते समय सिर को ढ़ाको, रोज बाल धोएं, हफ्ते में 2 बार तेल लगाएं और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स बिलकुल।
5. क्या ज्यादा शैम्पू करने से बाल सफेद होते हैं?
हाँ, बार-बार और केमिकल वाला शैम्पू इस्तेमाल करने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है, जिससे बाल कमजोर होकर जल्दी सफेद हो सकते हैं लोगो के बाल टूटने लगते है।
%20(1).webp)
